दिवला जले बोल महारानी

दिवला जले दिवला जले बोल महारानी तेरे भवन में दिवला जले

रूम झूम रूम झूम मेघा बरसे
पवन चले पुरवैयाँ महारानी
तेरे भवन में दिवला जले

घूम घूम झूम झूम गणपति नाचे
मुश्क करे ता ता थैयां महारानी
तेरे भवन में दिवला जले

गर गर गर्जन सिंह दहाड़े
नाचत हनुमत वीरा महरानी
तेरे भवन में दिवला जले
download bhajan lyrics (595 downloads)