लाल चोला है चुनरी है तारो जड़ी

लाल चोला है चुनरी है तारो जड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारे बड़ी,
लाल चोला है चुनरी है तारो जड़ी,

बह्रमा विष्णु करे माँ तेरी वंदना,
शिव अधूरे है माँ तेरी शक्ति बिना,
बीड़ देवो की माँ तेरे दर पे खड़ी
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारे बड़ी,

चरणों की चाकरी वीर हनुमत करे ,
ध्यान तेरा ही माँ भेरो धरे,
ऐसी माँ को मना लो घडी दो घडी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारे बड़ी,

माँ को दे प्यार माँ खुश तेरे प्यार में,
देती ममता तुझे मैया उपहार में,
अपने बचो पे माँ है दयालु बड़ी,
मंदिर में बैठी माँ लागे प्यारे बड़ी,
download bhajan lyrics (755 downloads)