प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम

प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम,
राम राम राम, श्री राम राम राम |

पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम |
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम ||

परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम |
निराधार को आधार एक राम नाम ||

संत हृदय सदा बसत एक राम नाम |
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम ||

महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम |
राम राम राम श्री राम राम राम ||

मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम |
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम ||
श्रेणी
download bhajan lyrics (2410 downloads)