मोरे मन में बसो श्री राम यही तेरा मन्दिरवा

जिनके चरणों में सारा जहान, उन्हें मेरा वन्दनवा ,
मोरे मन में बसो श्रीराम , यही तेरा मन्दिरवा ,
राम जन्म के कई है कारण हम नादां क्या गायें,
सुने जो मनसे नर अरु नारी जीवन धन्य बनाये ,
कहे तुलसीजी बारम्बार ,लगालो अब मनवा ,
मोरे मन में बसो.......

विश्वमोहिनी नही मिली तब नारद श्रापित कीन्हो,
मनुशतरूपा ने श्रीहरि से पुत्र वचन लै लीन्हो ,
लंका जन्मेंगे भानुप्रताप बनेगे रावनवा ,
मोरे मन में बसो.........

नगर अयोध्या में दशरथ हैं कौशल्या महारानी ,
गुरु सन विनय करी राजा ने सुतबिन गई जवानी ,
ऋषि श्रृंगी करेंगे उपाय चहक उठे आँगनवा ,
मोरे मन में बसो..........

अवध अवतरेउ सब के स्वामी सन्तन के हितकारी,
उनकी हर इक लीला पे हम जाएं बलिहारी ,
पितु मात मगन होइ जाएं करें जो नन्दनवा ,
मोरे मन में बसो श्रीराम , यही तेरा मन्दिरवा ,

Singer - Shiva & Janhavi
Lyrics - Udaybhan Tripathi
Music - Ajay Vishwakarma
Created - Chitrakoot Music Production

श्रेणी
download bhajan lyrics (578 downloads)