श्री गणेश अष्टकम

शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
इति निशा गौरी उठी सयन से देखा सभी को घेरे है निद्रा |
गाती जगाती गौरी सभी को गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

गौरी उमा गणपति को जगाये जागो उठो पुत्र सुनयन खोलो |
शिव गण सभी धुंद निनाद करते गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

देखो गजानंद सूरज निकलता लाली सारा नभ सोभता है |
रंगीन किरणे गाते है पंछी गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

बहती हवाएं तरु झूमते है नर तन से नटराज प्रसन्न होते |
भक्ते है ताली लय में बजाते गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

धोया उमा ने मुख गणपति का सोया हुवा लाल खिला कमल सा |
भवरे बने शिव गण गा रहे है गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

शिव ध्यान करती माला पिरोती वो माँ बुलाती निज लाल को सब |
सखिया सभी सस्वर गीत गाती गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

जागो पुजारी शिव मंदिरो के करते शिवार्चन फूलो फलो से |
तुमभी चलो विघ्न हरो सभी के गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||

ओमकार के सचमुच रूप हो तुम साकार श्रिष्टि के स्वरूप हो तुम |
बुद्धि प्रदाता धन धान्य दाता गणेश गणनाथ नमो नमस्ते |
शिव पुत्र हेरंभ गणाधीनाथ गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||
गणेश गणनाथ नमो नमस्ते
गणेश गणनाथ नमो नमस्ते ||
श्रेणी
download bhajan lyrics (208 downloads)