तेरी जय हो गौरा के नंदन

तेरी जय हो गौरा के नंदन,
गणपती बप्पा मौरया।।

गले में फूलों का हार है साजे,
बरसा हाथ हथियार है साजे,
हां महिमा... तेरी धन धन,
गणपती बप्पा मौरया,
तेरी जय हो गौरा के नंदन,
गणपती बप्पा मौरया।।

चौसठ कोटि त्रितय के दाता,
भक्तजनो से प्रेम का नाता,
हां ब्रह्मा... विष्णु करे चिंतन,
गणपती बप्पा मौरया,
तेरी जय हो गौरा के नंदन,
गणपती बप्पा मौरया।।

श्रेणी
download bhajan lyrics (752 downloads)