आजा रे कन्हाई

आजा आजा रे कन्हाई तूने काहे देर लगाई
हो....  ओ ....  ओ.....
आजा आजा रे कन्हाई ,  मुझको याद है तेरी आई
मैंने दी है ये पलके बिछा
साँवरिया  आजा ना देर लगा , ओ कान्हा....  आजा ना अब तरसा
   
आँख मेरी भर आई ना आया तू क्यूँ कन्हाई
कैसी है ये रुसवाई ओ साँवरिया.....
ओ कान्हा.. धडकन तुझे पुकारे अंखिया रस्ता तेरा निहारे
ओ छलिया मुरली की तान सुना
सांवरिया जल्दी से तू घर आ, ओ कान्हा आजा ना देर लगा
                       
लबों पे नाम तुम्हारा तु ही परिवार हमारा
तेरे बिन अब ना गुजारा ओ साँवरिया
ओ कान्हा...  क्या रखा बातो मे डोर मेरी तेरे हाथो मे
आकर मुझको गले से लगा
सांवरिया जल्दी से तू घर आ, ओ कान्हा आजा ना देर लगा

तू है कण कण समाया नरसी कर्मा ने बुलाया
तब भी तू दौडा  आया ओ साँवरिया....
ओ कान्हा...  जल्दी से घर आ रे दास विनायक तुझे पुकारे
तूने वादा किया जो निभा साँवरिया आजा ना देर लगा


लेखक  - विजय नायक ' विनायक  मो. :-  99833 - 63005
गायक - नरेश पंवार बीकानेरी   मो.  :- 98285 - 48287
श्रेणी
download bhajan lyrics (591 downloads)