रंग डारो न रसियां ओ सँवारे

रंग डारो न रसियां ओ सँवारे,

काहे रंग पिचकारी मारो,
मेरी भीगे चुनरियाँ ओ सँवारे ,
रंग डारो न रसियां ओ सँवारे,

ऐसी अनीत न थानों मोहन,
छोड़ो मेरी गगरियाँ ओ सँवारे,
रंग डारो न रसियां ओ सँवारे,

जो कान्हा तुम होरी खेलो,
आना मेरी नगरियां ओ सँवारे,
रंग डारो न रसियां ओ सँवारे,

राधा रमन तेरे चरनन में लागि मेरी नजरियां ओ सँवारे,
रंग डारो न रसियां ओ सँवारे,
श्रेणी
download bhajan lyrics (704 downloads)