अब भोर भई जागो जागो भवानी माँ

अब भोर भई जागो जागो भवानी माँ,
सुबह ले आई नाइ रोशनी,
जागो जागो भवानी माँ.....

बीत गई है रात अँधेरी सूरज लाया नया उजाला,
तेरे भवनों पे लग गई कतारे सभी मिल के पुकारे तेरा नाम,
अब भोर भई जागो जागो भवानी माँ...

नदिया कल कल बेहती छल छल कोयल कु कु गाने लगी है,
जय माँ जय माँ के गूंजे जयकारे सभी मिलके पुकारे तेरा नाम,
अब भोर भई जागो जागो भवानी माँ.......

दरस दिखा कर भाग जगा दो भव में नैया पार लगा दो,
कलयुग तेरे नाम का अधारा सभी मिल के पुकारे तेरा नाम,
अब भोर भई जागो जागो भवानी माँ.......
download bhajan lyrics (799 downloads)