श्री कृष्ण करो कल्याण

श्री कृष्ण करो कल्याण संकट काटो ना,
भारत की सुनो पुकार संकट काटो ना....

ओ बनवारी मुरली वाले,
इस संकट से हमें बचा ले,
सारे जग में हाहाकार संकट काटो ना.....

कोई भी घर से जा नहीं सकता,
तेरे दर पर आ नहीं सकता,
अब बहुत हुआ भगवान संकट काटो ना.....

कितने चले गए कितने भर्ती,
उनकी श्याम करो हमदर्दी,
हमें अब तो बचा लो भगवान संकट काटो ना......

कलयुग में यह प्रलय भारी,
जिसमें हो रही है महामारी,
अब चमत्कार करो श्याम संकट काटो ना......

घर-घर में हम तुम्हें मनावे,
अपने दुखड़े तुम्हें सुनावे,
सारे जग के पालनहार संकट काटो ना......
श्रेणी
download bhajan lyrics (207 downloads)