भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान

भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान....

सखी री बागों में भगवान,
बागों की मालिन मैं बनी, फिर भी ना मिले भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान....

सखी री तालों में भगवान,
तालों की धोबिन मैं बनी, फिर भी ना मिले भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान....

सखी री महलों में भगवान,
महलों की रानी मैं बनी, फिर भी ना मिले भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान.....

सखी री तीरथ में भगवान,
चारों तीरथ मैं करू, फिर भी ना मिले भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान.....

सखी री मंदिर में भगवान,
मंदिर की सेवा मैं करू, फिर भी ना मिले भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान.....

सखी री ह्रदय में भगवान,
ह्रदय के पट खोल दे तुझे तब ही मिलेंगे भगवान,
भजन दिन रात करू फिर भी ना मिले भगवान.....

Shweta Pandey (Varanasi)
     "मधुर भजन बेला"
श्रेणी
download bhajan lyrics (220 downloads)