कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा

कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हां,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....

जमुना किनारा तोहरे बिन सूना,
आवो बंसी बजाओ ना कान्हाँ,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हा,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....

ग्वाल  बाल सब राह तकत हैं,
सांवरी सूरत दिखाओ ना कान्हा,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हा,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....

वृन्दावन में ढूंढत गोपियाँ,
आओ रास रचाओ ना कान्हा,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हा,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....

मात यशोदा रोवत तोहरी,
आके गले लग जाओ ना कान्हा,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हा,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....

कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा,
कहाँ छुपे हो बताओं ना कान्हां,
कहाँ कहाँ ढूंढूं तोहे कान्हा....
श्रेणी
download bhajan lyrics (305 downloads)