राधा रानी का जन्मदिन आया धूम मचाएंगे

तर्ज – मेरी लगी श्याम संग।

राधा रानी का जन्मदिन,
आया धूम मचाएंगे,
आया है आज आया है,
चारों ओर ही मंगल छाया है,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया,
कि नाचे गाएंगे।।

वृषभानु जी के भवन में,
खुशियां हैं छाई,
देने बधाई बृज सखियां आई,
कहे मैया से लेकर,
आज बधाई जाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।

बरसाने की आज है शान नयारी,
जगमग है आज गलियां सारी,
लेकर फूलों की माला आज,
भवन को सजाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।

ब्रज मंडल मैं है आनंद छाया,
सखियों ने मंगल गान है गाया,
जनमी है लाली आज,
सभी को बताएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।

देव लोक में भी बाजे बधाई,
मंगलाचार की धुन है गाई,
श्याम राधा जन्म के गीत,
हम सब गाएंगे,
राधा रानी का जनमदिन,
आया धूम मचाएंगे।।

राधा रानी का जन्मदिन,
आया धूम मचाएंगे,
आया है आज आया है,
चारों ओर ही मंगल छाया है,
लाडो प्यारी का जन्मदिन आया,
कि नाचे गाएंगे।।
श्रेणी
download bhajan lyrics (324 downloads)