चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 
हो मैया रानी आ गयी जयकारा लगाओ रे 
चनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

हाथो में लोटा गंगा जल पानी 
हो मैया रानी आ गयी सब चरण धुलाओ रे 
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

हाथ में थाली दिया और बाती
हो मैया रानी आ गयी सब ज्योत जलाओ  रे 
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

हाथ में थाली चन्दन रोली 
हो मैया रानी आ गयी सब तिलक लगाओ  रे 
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

हाथ में थाली फूलो वाली 
हो मैया रानी आ गयी सब माला पहनाओ  रे 
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

हाथ में थाली थाली में चुनरी 
हो मैया रानी आ गयी सब चुनरी चढाओ  रे 
चुनरिया माँ की रेशमी कोई गोटा लगाओ रे 

download bhajan lyrics (671 downloads)