माँ की लाल चुनरिया सितारों जड़ी

"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll,
*दर्शन को मईया,,, ll, दुनियाँ खड़ी,
"हो माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

मईया जी ll मईया, दरश तेरा,,,  
मईया दरश तेरा, बड़ा प्यारा लगे ll,
*तेरी बाट निहारूँ,,, ll, माँ घड़ी घड़ी,
"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

मईया जी ll मईया, छत्तर तेरा,,,
मईया छत्तर तेरा, बड़ा प्यारा लगे ll,
*पाँव में पैजनियाँ,,, ll, मोतीयों से जड़ी,
"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

मईया जी ll मईया, तूँ दुर्गा,
मईया तूँ दुर्गा, तूँ ही काली ll,
जग पालक मईया,,, ll, महिमा बड़ी,
"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

मईया जी ll मईया, द्वार तेरे,,,
मईया द्वार तेरे, सारी दुनियाँ झुके ll,
मैं भी शीश झुकाऊँ,,, ll, माँ चरणों पड़ी,
"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

मईया जी ll मईया दुष्टो का,,,
मईया दुष्टो का, महाँकाल है ll,
हाँ नाम अनेको ll, माँ शक्ति बड़ी,
"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll

"माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll,
*दर्शन को मईया,,, ll, दुनियाँ खड़ी,
"हो माँ की लाल चुनरिया, सितारों जड़ी" ll
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
download bhajan lyrics (434 downloads)