प्रथमहिं करवट लेत कन्हैया

प्रथमहिं करवट लेत कन्हैया:-

प्रथमहिं करवट लेत कन्हैया,
मनत महल अभिषेक महोत्सव,
नन्द दुअरवाँ बजत बधैया,
प्रथमहिं करवट-------------।।

मंत्रोच्चार करत मुनि ब्राह्मण,
संग गोपिन यशुमति लेत बलैया,
प्रथमहि करवट------------।।

धन धान्य संग नन्द लुटावत,
स्वर्ण सुसज्जित सुन्दर गईया,
प्रथमहिं करवट ----------------।।

देवन ब्योम कुसुम बर्षावत,
लाल लाल कोपल हरि पइयाँ,
प्रथमहिं करवट लेत कन्हैया-।।

रचना आभार:
ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
श्रेणी
download bhajan lyrics (522 downloads)