मनमोहन मुरली वाले ओ भक्तों के रखवाले

मनमोहन मुरली वाले,ओ भक्तों के रखवाले
ओ बेड़ापार करईया हो.....

खेवइया भवसागर की नैया बेड़ा पार करईया हो,
मनमोहन मुरली वाले...

नन्दबाबा के परम दुलारें माँ यशुदा के छैया,
ग्वालो के गोपाल तुम्ही हो बलदाऊ के भइया,
हो घर घर माखन चुरैया,बेड़ा पार करईया हो,
खेवइया भव सागर.......

तृणावर्त सकटासुर मारे काली नाग नथइया,
अघा बका धेनुका पछारे हो गिरिराज उठइया,
गोपिन संग रास रचैया कंस निज धाम पठइया हो,
खेवइया भव सागर.......

ओ बनवारी कॄष्ण मुरारी भक्तन मान रखैया,
पाण्डव दल के बने सहारे कौरव नाश करैया,
बृजमोहन के असुरारी गीता ज्ञान करईया हो ,
खेवइया भव सागर........

मनमोहन मुरली वाले,ओ भक्तों के रखवाले
ओ बेड़ापार करईया हो.....

Singer - Shiva & Janhavi
Lyrics - Brijmohan Gautam
Created - Chitrakoot Music Production
श्रेणी
download bhajan lyrics (525 downloads)