भजमन कृष्ण कन्हईया

तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया ll
*भजमन कृष्ण कन्हईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

निस दिन भज, गोपाल प्यारे xll
मोर मुकुट, पितांबर वारे xll
*भक्तों के रखवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

अर्जुन के हित, रथ को हाँका xll
साँवरिया, गिरधारी बाँका xll
*भारत युद्ध जीतईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

भक्त सुदामा, चावल लाए xll
गले लगाकर, भोग लगाए xll
*कह कह के भईया भईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

नरसी जी ने, टेर लगायी xll
साँवल शाह नहीं, देर लगायी xll
*ऐसे भात भरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

संकट से, प्रह्लाद उभारो xll
खम्ब फाड़, हरिण्यकश्प मारो xll
*नरसिह रूप धरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

जल डूबत, गजराज पुकारा xll
मैं हूँ भगवन, दास तुम्हारा xll
*पहुँचे गरुड़ चड़ईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

अबला को दे, शरण ना कोई xll
भरी सभा में, द्रोपती रोई xll
*पहुंचे चीर बढ़ईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

द्रुपत सुता, दुष्टो ने घेरी xll
आए नाथ, करी ना देरी xll
*भगतन के दुःख हरईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

वन में एक, शिला थी भारी xll
चरण छुवाऐ, अहिल्या तारी xll
*ऐसे स्वर्ग पठईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

दीनानाथ, सर्व हितकारी xll
संकट मोचन, कृष्ण मुरारी xll
*भक्तों की पत्त रखवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

बाल कृष्ण, गोपाल हमारो xll
बृज वासिन को, प्राण प्यारो xll
*नन्द महल को छईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

मीरा कहे प्रभु, गिरिधर नागर xll
सूर कहे मेरा, नटवर नागर xll
*घट घट वास करईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

ग्वाल बाल संग, धेनु चरावे xll
लूट लूट दहीं, माखन खावे xll
*चमत्कार करवईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

गोपियन के संग, रास रचायो xll
काम देव याने मार भगाओ xll
*कालियन नाग नचईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l

स्वास स्वांस भज, नन्द दुलारे xll
वो ही बिगड़े, काज सवारे xll
*नटवर चतुर रिझईया, तूँ भजमन कृष्ण कन्हईया,
तेरी पार करें वोह नईया, भजमन कृष्ण कन्हईया l
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (611 downloads)