बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में

बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,
साई जी मोरे अंगना में,
बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,

कितना सूंदर है सजा है मंदिर,
साई बैठे भवन के अंदर,
आई कर्मो वाली रात आज मोरे अंगना में,
बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,

जग मग जागे ज्योत नूरानी,
साई है पूरन भरम ग्यानी,
होगी मेहरो की बरसात ,आज मोरे अंगना में,
बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,

ढोलक छैना मिरदंग भाजे,
साई चरणों को भगत निवाजे,
साई पूरी करेंगे हर बात,आज मोरे अंगना में,
बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,

साई आज दयाल हुए है,
सच ये बोल गोपाल हुए है,
देंगे दर्शन की सौगात आज मोरे अंगना में,
बाजे रे बाजे बाजे आज वधाई मोरे अंगना में,
श्रेणी
download bhajan lyrics (666 downloads)