टूटी झोपड़िया मेरी माँ गरीब घर

टूटी झोपड़िया मेरी माँ गरीब घर आ जाना

बड़े बड़े लोग मैया जागरण कराये
कीर्तन करवाऊ मेरी माँ गरीब घर आ जाना
टूटी......

बड़े बड़े लोग मैया चोला चढ़ाये
चुनरी चड़ाऊ मेरी माँ गरीब घर आ जाना
टूटी.......

बड़े बड़े लोग मैया हार पहनाये
फुल्लो की माला पहनाऊ मेरी माँ गरीब घर आ जाना
टूटी.......

बड़े बड़े लोग मैया पायल पहनाये
बिछुए पहनाऊ मेरी माँ गरीब घर आ जाना
टूटी........

बड़े बड़े लोग मैया मेवा खिलाये
हलवा खिलाऊ मेरी माँ गरीब घर आ जाना
टूटी.........
download bhajan lyrics (1145 downloads)