बाबा जी मेरी आस ना तोड़ो

बाबा जी मेरी आस ना तोड़ो |
बाबा जी विशवास ना तोड़ो ||
आस ना तोड़ो विशवास ना तोड़ो |
छोडो ना मझधार ||

सारे जग से नाता तोडा |
मैंने नाता तुम से जोड़ा ||
बीच भवर मे है मेरी नैया |
कर दो बेडा पार ||

छोड़ तेरा दर किस दर जाऊं |
किस को अपना हाल सुनाऊं ||
सब की सुनने वाले बाबा |
सुन मेरी फ़रिआद ||

शरणागत की लाज बचाओ |
मुझ को अपने गले लगाओ ||
मानसागर को दर्श दिखाओ |
हो के मोर सवार ||
download bhajan lyrics (1573 downloads)