रखना सांवरे , अपना बनाइके

रखना सांवरे , अपना बनाइके

अँखियो में रखले कान्हा ,
पलके बंद करले कान्हा
काजल बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके

हाथो में रखले कान्हा
मुट्ठी बंद कर ले कान्हा
मेहंदी  बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके

हमको अपनाले बाबा
गले लगा ले बाबा
गजरा बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके

तन पर सजाले बाबा
सोभा भदाले बाबा
बागो बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके

बर्तन मँजवाले बाबा
झाड़ू लगवाले बाबा
नौकर बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके

बनवारी गोद खिलाओ
रोजाना प्यार लुटावो
बेटा बनाइके
रखना सांवरे , अपना बनाइके
download bhajan lyrics (859 downloads)