शहनाइयां बजाओ जी शिव रात आ गई

शहनाइयां बजाओ जी शिव रात आ गई,
गोरा के द्वार भोले की बारात आ गई,
बारात आ गई भोले की बारात आ गई,

जिस ने बारात देखि हैरान हो गया,
देवो के पीछे भूतो की बारत ज़मात आ गई,
गोरा के द्वार भोले की बारात आ गई,

सर्पो का सेहरा बाँध के नन्दी पे बैठ के,
गिरजा के भाग तेल की सौगात आ गई,
शहनाइयां बजाओ जी शिव रात आ गई,

कोई भंग की तरंग में कोई सूफी संत है,
लगता है शिव के साथ में कायनात आ गई,
शिव रात आ गई,शिव रात आ गई
गोरा के द्वार भोले की बारात आ गई
श्रेणी
download bhajan lyrics (822 downloads)