झूला झूले कन्हैया झूला झूले

झूला झूले कन्हैया झूला झूले,
झूला झूले कणुडु झूला झूले,
यशोदा मैया डोर हिलावे कन्हैया झूला झूले,

लला ने देखो मैया नींद ना आवे,
सपनो को झूलो प्यारो झूला तो जावे,
झूला झूले कन्हैया झूला झूले,
यशोदा देख देख मुश्कावे कान्हूड़ो झूला झूले

झूले ऊपर तोता मैना लोरी सुनावे,
पंख पसार मयूररो नाचा तो जावे,
झूला झूले कन्हैया झूला झूले,
यशोदा वारि वारि जावे कान्हूड़ो झूला झूले,

सोये मीठी नींद देखो गोकुल को तारो,
नन्द बाबा को यु तो राज दुलारो,
झूला झूले कन्हैया झूला झूले,
यशोदा नजरा खूब उतारे कन्हैया झूला झूले,
श्रेणी
download bhajan lyrics (1057 downloads)