कृष्ण जिनका नाम हैं

कृष्ण जिनका नाम हैं, गोकुल जिनका धाम है,
ऐसे श्री भगवान को,बारंबार प्रणाम है,

यशोदा जिनकी मैया है, नन्द जू  बपेया है,
ऐसे श्री गोपाल को ,बारंबार प्रणाम है,
कृष्ण जिनका........

लूट लूट के माखन खावे, ग्वालन के संग धेनु चुरावे,
ऐसे लीलाधाम को,बारंबार प्रणाम है,
कृष्ण जिनका........

द्रुपद सुता की लाज बचायो,ग्रहरते गज को फंड छुडायो,
ऐसे कृपाधाम को,बारंबार प्रणाम है,
कृष्ण जिनका........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1418 downloads)