श्याम नाम का सुमिरण

श्याम प्रभु का दर्शन करलो,
अपना सफल तुम जीवन करलो,
शाम सवेरे श्याम नाम का सुमिरन करलो,
श्याम प्रभु का दर्शन करलो,

श्रद्धा भाव से जो मेरे श्याम को मनाते है,
पाते उनसे मुँह माँगा वर हार के जो आते है,
जय श्री श्याम का उच्चारण कर लो,
अपना सफल तुम जीवन करलो...

शीश दान देके इसने धर्म को बचाया था,
मोरवी के लाल ने तब श्याम नाम गया था,
भक्ति को उन्हें अब अर्पण करलो,.
अपना सफल तुम जीवन करलो,...

रूभी रिधम को भरोसा तुमपे बाबा है बाहरी,
जाने सारी घट घट की ये ऐसा लखदातारी,
हारे सहारे का बंधन करलो,
अपना सफल तुम जीवन करलो,
download bhajan lyrics (645 downloads)