तुम करो दया मेरे साई

तुम करो दया मेरे साई,
ऐसी मत दीजै मेरे ठाकुर, सदा-सदा तुध धयाई,
तुम करो दया......

पानी पखा पी सौ संत आगे,गुण गोविंद जस गाइ,
सांस -सांस में नाम सम्हारे, एहे विश्राम नित पायी,
तुम दया करो मेरे साई.....

तुम्हरि कृपा ते मोह, मान छूटे, बिनस जाए भरमाई,
आनंद रूप रवियों सब मधे, जत-कत भेखो जाई,
तुम करो दया....

तुम दयाल कृपाल-कृपानिध, पतित पावन गौसाई,
कोट सुख औ आनंद रज पाए, मुखत निमख बुलाई,
तुम करो दया.....

जाप-ताप भगत शापूरी, जो प्रभ के मन भाई,
नाम जपत, तृष्णा सब बुझी हैं, नानक त्रिपत अघाई,
तुम करो दया....

सौरभ सोनी
सरिया, गिरिडीह
झारखंड, 825320
8210062078

download bhajan lyrics (1652 downloads)