नैनो से छलके प्यार ओ

नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार,
पाए है सुख संसार ओ बाबा पाए है,
निर्मल निर्मल किरणे आती,
भाल पे है सोभाग्ये सजाती,
तिलक लगाती सदा विजय का,
शक्ति अनोखी है भर जाती,
प्यार से रहे निहार ओ बाबा,
नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार,

ऐसे पल फिर कब आये गे कल्प भर में ना पाएंगे,
प्यास भूजल युगो युगो की जन्म सफल हो जायेगे,
कितने किये उपकार ओ बाबा कितने दिए उपहार,
नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार,

वरदानो से सजा रहे हो अरमानो को खिला रहे हो,
सागर भर भर के थालियां ज्ञान रत्न तुम लुटा रहे हो,
हम पर तुम बलिहार ओ बाबा तुम पे हम बलिहार,
नैनो से छलके प्यार ओ बाबा नैनो से छलके प्यार,
श्रेणी
download bhajan lyrics (1255 downloads)