मेरा छोटा सा संसार साई आ

मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार,
विनती  करलो स्वीकार साई आ जाओ इक बार,

बिन बतलाये सुन लेते हो,बिन मांगे ही दे देते हो,
क्यों देर लगी इस बार साई आ जाओ इक वार
मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार

दर्शन की आस लिए हु मैं जन्मो की प्यास लिए हु मैं,
देदो मोहे चरण करार साई आ जाओ इक वार
मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार

गुण अवगुण का मत ध्यान करो दुःख का मेरे समाधान करो,
हर लो मेरे कष्ट निकार साई आ जाओ इक वार
मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार

तूने सब कुछ हम को बक्शा हर ली जीवन की हर चिंता,
हर सवपन किया साकार साई आ जाओ इक वार
मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार

साहिल मुझपर किरपा करने मन की खली झोली भरने,
आना है तुम्हे सरकार साई आ जाओ इक वार
मेरा छोटा सा संसार साई आ जाओ इक बार
श्रेणी
download bhajan lyrics (834 downloads)