मैया ताके न मोरी ओरिया

मैया ताके न मोरी ओरिया
मैं क्या करूँ,
हाय मैं क्या करूँ,
रोज रोज  तेरे दर पे आऊँ,
मैया रोज रोज तेरे दर पे आऊँ,
मैया सुने न  अरजिया ,
मैं क्या करूँ,
मैया ताके न मोरी ओरिया,
मैं क्या करूँ,

अँगना बुहारूँ मैं ओसरा बुहारूँ,
मैया अँगना बुहारूँ मैं ओसरा बुहारूँ,
तइयो न लेलहिन मोर खबरिया मैं क्या करूँ,
मैया ताके न मोरी ओरिया,
मैं क्या करूँ...

पूजा पाठ की विधि नाहि जानी,
कोई बतावे नाहि विधिया, मैं क्या करूँ,
मैया ताके न मोरी ओरिया
मैं क्या करूँ....

का गलती हुई बता दे माई,
मैया बतावे न मोर गलतिया,मैं क्या करूँ,
मैया ताके न मोरी ओरिया,
मैं क्या करूँ....

रचना- प्रभाकर कुमार
माँ काली मंदिर
मालवीया नगर सोहजना गिद्वौर
download bhajan lyrics (773 downloads)