दीवाना आ गया तेरा दीवाना आ गया

तेरे दर पर छोड़ कर सारा ज़माना आ गया,
नाचे तागा ता साई तेरा दीवाना आ गया,
दीवाना आ गया तेरा दीवाना आ गया,

तेरे दर पर आते ही खुशियों की बारिश हो गई,
गम के बदल छट गए मौसम सुहाना आ गया,
दीवाना आ गया तेरा दीवाना आ गया,

जिसको जाना है वो जाये शिरडी से अब लौट कर,
मेरी मंजिल आ गई मेरा ठिकाना आ गया,
दीवाना आ गया तेरा दीवाना आ गया,

तेरी किरपा से भजन लिखने लगा तेरा हबीब,
और तेरी रेहमत से ही हमसर को गाना आ गया,\
दीवाना आ गया तेरा दीवाना आ गया,
श्रेणी
download bhajan lyrics (725 downloads)