कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो, कृष्ण नाम प्यारा

कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो, कृष्ण नाम प्यारा :

कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा,
कृष्ण नाम जग पावन,
सृष्टि अधारा,
कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा -----

कृष्ण नाम ही उद्धार करेगा,
कृष्ण नाम ही भव पार करेगा,
कृष्ण नाम जपने वाला,
कृष्ण का दुलारा,
कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा------

चाहे जपो गिरिधारी,
चाहे जपो मुरलीधारी,
चाहे जपो छलिया मोहन,
चाहे जपो बनवारी,
वही कृष्ण योगेश्वर,
वही कृष्ण सर्वेश्वर,
अद्भुत और न्यारा,
कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा-----

चाहे जपो मधुसूदन,
चाहे जपो मनमोहन,
चाहे जपो श्यामसुंदर,
चाहे जपो मदन मोहन,
वही कृष्ण मुरारी,
वही कृष्ण बांकेबिहारी,
जग पालन हारा,
कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा-----

चाहे जपो जगदीश,
चाहे जपो जगन्नाथ,
चाहे जपो कंजलोचन,
चाहे जपो कमलनाथ,
वही कृष्ण सगुण ब्रह्म,
वही कृष्ण निर्गुण ब्रह्म,
ब्रह्म रूप सारा,
कृष्ण कृष्ण कृष्ण जपो,
कृष्ण नाम प्यारा-----।।


रचना आभार: ज्योति नारायण पाठक
श्रेणी
download bhajan lyrics (721 downloads)