सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली

सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेले गे होली,
खेले गे होली चलो खेले गे होली,
सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली,

मन मोहे रूप शृंगार श्याम को,
लगना जावे नजरियां रे चलो खेले गे होली,
सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली,

चारो और आज दुल्हन सी ,
सज रही खाटू नगरियां रे चलो खेले गे होली ,
सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली,

मोर छड़ी लहराए श्याम की,
फेरे फेरे दया की नजरियां रे,
चलो खेले गे होली,
सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली,

हे अनाथ के नाथ दया निधि,
लेलो कृष्ण की खबरियां रे चलो खेले गे होली,
सज रहे सेठ सांवरियां रे चलो खेलेंगे होली,
download bhajan lyrics (720 downloads)