तेरे पागलो में गिनती होनी चाहिए,

कबूल मेरी विनती होनी चाहिए,
तेरे पागलो में गिनती होनी चाहिए,

तेरे नाम का लेके सहरा चलता है परिवार हमारा,
कमी नहीं कोई होनी चाहिए ,
तेरे पागलो में गिनती होनी चाहिए,

तेरे सहारा चली जीवन नाइयाँ,
आप संभालो बांके खिवैयाँ,
नैया मेरी पार दाता होनी चाहिए,
तेरे पागलो में गिनती होनी चाहिए,

दुनिया की परवाह नहीं कोई,
जो मर्जी तहनु समजे कोई,
नाम खुमारी चढ़ी होनी चाहिए
तेरे पागलो में गिनती होनी चाहिए,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1273 downloads)