आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार

आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार बालाजी आ जाओ,

गोरी नन्द गणेश भुलाये ब्रह्मा विष्णु महेश भी आये,
माँ गोरा हो रही त्यार बालाजी आ जाओ,
आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार बालाजी आ जाओ,

श्री राम आवे मैया जानकी सरस्वती दे राह ज्ञान की,
माँ संग में राखे सितार बालाजी आ जाओ,
आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार बालाजी आ जाओ,

राधा रुक्मण आवे कृष्ण काली वैष्णो के हो जा दर्शन,
आवे परेत राज सरकार बालाजी आ जाओ,
आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार बालाजी आ जाओ,

सारे देवता आये सत्संग में बिल्लू शर्मा वी चावे उमंग में,
गावे सोनू गीत मल्हार बालाजी आ जाओ,
आ जाओ आ जाओ तेरा सजा दिया दरबार बालाजी आ जाओ,
download bhajan lyrics (811 downloads)