अंगना में नाचे मैया जी

अंगना में नाचे मैया जी अंगना लगो सुहाना री,

नाचत में देखो मैया की पेजन,
शूम शूम शानं शानं बाजे रे,
अंगना लगो सुहाना री........

नाचत में देखो मैया की बिंदियां,
चम् चम् चम् चमके री,
अंगना लगो सुहाना री......

नाचत में देखो मैया की कंगना,
खन खन खनन खनके री,
अंगना लगो सुहाना री........

नाचत में देखो मैया की सखियाँ,
शिवंजणी संग नाचे री,
अंगना लगो सुहाना री........

download bhajan lyrics (811 downloads)