राम आएंगे

             -------भजन के बोल-------
मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2
             राम आएंगे आएंगे राम आएंगे……..2
    मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2

1 ) राम आएंगे तो अँगना सजाऊँगी,
            दीप जला के दीवाली मैं मनाऊँगी,
मेरे जन्मो के सारे पाप मिट जाएंगे राम आएंगे,
             मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2

2 ) राम झूलेंगे तो पलना झुलाऊँगी,
                  मीठे मीठे मैं भजन सुनाऊँगी,
   मेरी जिंदगी के सारे दुःख मिट जाएंगे राम आएंगे,
               मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2

3 ) मैं तो रुच रुच भोग लगाऊँगी,
               मीठे मीठे बैर राम को खिलाऊँगी,
प्यारी प्यारी सीता प्यारे राम संग आएंगे राम आएंगे,
            मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2

4 ) मेरा जन्म सफल हो जाएगा,
       तन झूमेगा और मन गीत गाएगा,
मुझे मुक्ति का रास्ता दिखलाएंगे राम आएंगे,
            मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2

5 ) श्याम सुंदर की दीवानी हो जाऊँगी,
       मैं नाचूँगी और राम को नचाऊँगी ,
आए काले काले बादल छट जाएंगे राम आएंगे,
       मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…..2।
श्रेणी
download bhajan lyrics (36 downloads)