तेरी मुरली की तान सुहानी

तेरी मुरली की तान सुहानी ,सुहानी मेरे बांके बिहारी-2
बांके बिहारी - मेरे कुंज बिहारी
तेरी मुरली पर जाऊं बलिहारी ,बलिहारी मेरे बांके बिहारी
तेरी मुरली की.......

नंद दुलारे ओ गोकुल के प्यारे,नख पे कन्हैया गोवर्धन है धारे-3
लीला है तेरी निराली ओ निराली मेरे बांके बिहारी।
तेरी मुरली की.......

मोर पंख तेरे शीश विराजे ,वैजयंती माला गले तेरे साजे-3
सूरत है तेरी प्यारी-ओ प्यारी मेरे बांके बिहारी।
तेरी मुरली की.......

श्याम सलोने तू गैयाँ चराये ,यमुना पै गोपियन के चीर चुराए-3
प्रमोद कश्यप पर कृपा है, भारी ओ भारी मेरे बांके बिहारी।
तेरी मुरली की.......  ।
श्रेणी
download bhajan lyrics (122 downloads)