कान्हा तू काला मैं गोरी घणी

कान्हा तू काला मैं गोरी घणी
बरसाने चलेंगे दोनों जणे

कान्हा तू चंदा मैं चांदनी-2
      आधी रात को मिलेंगे दोनों जणे ।
कान्हा तू काला....

कान्हा तू बादल मैं बिजली-2
         सावन में मिलेंगे दोनों जणे,
कान्हा तू काला....

कान्हा तू बंशी मैं तान हूँ-2
          रासों में मिलेंगे दोनों जणे ,
कान्हा तू काला....

कान्हा तू रहने वाला नंदगांव का-2
           मेरा ठोर ठिकाना बरसाने में।
कान्हा तू काला....

कान्हा तू निधिवन में आ जाइयो-2
                हम रास करेंगे दोनों जणे।
कान्हा तू काला....

कान्हा तू माखन मैं मिश्री-2
                भोगो में मिलेंगे दोनों जणे।
कान्हा तू काला....।
श्रेणी
download bhajan lyrics (143 downloads)