मात पिता गुणगान कीजै

              ( धुनः जै जै राधा रमण हरी बोल )
           
वेद भगवान की, मान लीजै |
 मात पिता का गुणगान कीजै ||

मात पिता जन्म के है दाता |
जग में सबसे उत्तम इनका नाता |
इनके चरणों में नित वंदन कीजै -माता पिता ....

पालन बच्चों का माँ बाप करते हैं |
ध्यान उनका वे सदा रखते |
तन मन धन इन पै कुर्बान कीजै - माता पिता ....

मात पिता सा न कोई दूजा |
भगत बनकर करनी इनकी पूजा है |
दर्जा भगवान का इनको दीजै - माता पिता। ....

माता पिता प्रथम सतगुरु हैं |
शिक्षा देते "मधुप" उमर भर हैं |
जीवन भर इनका सम्मान कीजै - माता पिता। ....  
download bhajan lyrics (120 downloads)