मैया तू लेले कलम दवात

मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
लेख मेरे कर्मा के लिख दे……..

पहला लेख मेरे पंजे पे लेख दे,
री मैया मैं तीर्थ करूँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….

दूजा लेख मेरे हाथां पे लेख दे,
री मैया मैं दान करूँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….

तीजा लेख मेरे जिव्हा पे लेख दे,
री मैया मैं भजन करूँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….

चौथा लेख मेरे आंख्या पे लेख दे,
री मैया मैं दर्श करूँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….

पांचमा लेख मेरे काना पे लेख दे,
री मैया मैं ज्ञान सुणु करूँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….

छठा लेख मेरे माथे पे लेख दे,
री मैया मैं शीश झुकाऊँ दिन रात लेख मेरे कर्मा के लिख दे,
मैया तू लेले कलम दवात लेख मेरे कर्मा के लिख दे……….
download bhajan lyrics (172 downloads)