भीगी जाए ये खाटू नगरिया

होली है होली है रंगों की होली है,
भीगी जाए ये खाटू नगरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे......

होली रंगों की है, होली फूलों की है,
छायी रंगों की प्यारी बदरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे,
भीगी जाए ये खाटू नगरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे………

दिन ग्यारस का है दिन बारस का है,
मेल होली का देखूं चढ़ अटरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे,
भीगी जाए ये खाटू नगरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे……..

तू मंदिर में है दिल के अंदर में है,
डालो भक्तों पे एक नजरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे,
भीगी जाए ये खाटू नगरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे……..

महिना फागुल का है तेरी मस्ती का है,
हो मोटे नैना कमल सिंह कटरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे,
भीगी जाए ये खाटू नगरिया,
ओ श्याम सांवरिया के द्वारे तेरे रंग बरसे……
download bhajan lyrics (183 downloads)