काला बदन दिल गोरा कन्हिया तुने क्या जादू डाला

काला बदन दिल गोरा, कन्हिया तुने क्या जादू डाला ।

बांके नैना तेरे बांकी अदाएं ।
इसने दीवाना कर डाला, कन्हिया तुने क्या जादू डाला ॥

धर अधरन पर वेणु बजाये ।
मुरली धर गोपाला, कन्हिया तुने क्या जादू डाला ॥

भोला सा मन सखी मोह लिया है ।
जपूँ तेरे नाम की माला, कन्हिया तुने क्या जादू डाला ॥

सारा जहां अब क्या क्या कहेगा ।
तेरा हर रंग निराला, कन्हिया तुने क्या जादू डाला ॥
download bhajan lyrics (1798 downloads)