तेरी लटा मेरे मन भाई

तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी......

तेरी लटा से बह रही गंगा,
तेरी लटा से बह रही गंगा,
नहावे दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी.......

तेरे माथे पर चंदा चमके,
तेरे माथे पर चंदा चमके,
पूजे दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी………

तेरे गले में नागों की माला,
तेरे गले में नागों की माला,
डर जाए दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी……..

तेरे हाथ में डमरू बाजे,
तेरे हाथ में डमरू बाजे,
नाचे दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी……..

तेरी गोदी में गणपति सोहे,
तेरी गोदी में गणपति सोहे,
पूजे दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी......

तेरे संग गौरा विराजे,
तेरे संग गौरा विराजे,
जोड़ी लगे अति प्यारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी…….

नीलकंठ है धाम तुम्हारा,
नीलकंठ है धाम तुम्हारा,
चढ गई दुनिया सारी,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी…….

नीलकंठ पे मैं भी आई,
नीलकंठ पे मैं भी आई,
कुंडी सोटा संग में लाई,
भांग घोट के पाई,
ओ भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
भंडारी भोले भंडारी,
तेरी लटा मेरे मन भाई,
ओ भोले भंडारी…..
श्रेणी
download bhajan lyrics (227 downloads)