राम कैसी है तेरी माया

मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम,
रोम रोम में राम समाया राम कैसी है तेरी माया.....

देखो धरती में भी राम आकाश में भी राम,
जरे जरे में राम समाया राम कैसी है तेरी माया,
मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम......

देखो पतों में भी राम है डाली में भी राम,
सारे फूलों में समाया राम कैसी है तेरी माया,
मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम.....

देखो चंदा में भी राम देखो सूरज में भी राम,
तारे तारे में राम समाया राम कैसी है तेरी माया,
मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम.....

देखो ढोलक में भी राम देखो चिमटे में भी राम,
सारे भक्तों में राम समाया राम कैसी है तेरी माया,
मेरे मन में भी राम मेरे तन में भी राम......
श्रेणी
download bhajan lyrics (278 downloads)