माता रानी का ध्यान धरिये

माता रानी का ध्यान धरिये,
काम जब भी कोई करिए,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
माता रानी का ध्यान धरिये,
काम जब भी कोई करिए......

कोई मुश्किल हो पल में टलेगी,
हर जगह पे सफलता मिलेगी,
सच्चे दिल से प्रणाम करिये,
काम जब भी कोई करिए,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
माता रानी का ध्यान धरिये,
काम जब भी कोई करिए.......

रूप इनका सबसे निराला,
इसी रूप से है जग में उजाला,
नाम इनका सदा सुमरिये,
काम जब भी कोई करिए,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
माता रानी का ध्यान धरिये,
काम जब भी कोई करिए......

देवी माँ की करो दिल से भक्ति,
भक्ति देती है जीने की शक्ति,
जग में फिर न किसी से डरिये,
काम जब भी कोई करिए,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
जय माता दी, जय माता दी,
मिलके सब जन बोलों,
माता रानी का ध्यान धरिये,
काम जब भी कोई करिए.......

जय माता दी, जय माता दी
मिल के सब जन बोलो,
बोलो जय माता दी, जय माता दी,
मिल के सब जन बोलो,
माता रानी का ध्यान धरिए,
काम जब भी कोई करिये….
download bhajan lyrics (240 downloads)