कमाओ हीरा या मोती

कमाओ  हीरा  या  मोती
कफ़न  में  जेब  नहीं  होती.

चाहे  खाओ  छप्पन  व्यंजन ,
चाहे  खाओ  रूखी और  लवण ,
भूख  सब  एक ही  सी  होती .
कफ़न  में  जेब  नहीं  होती.

चाहे लगाओ  मखमल  का बिस्तर ,
चाहे  सो  जाओ  ऊपर  पत्थर ,
नींद  सब  एक ही सी  होती
कफ़न  में  जेब  नहीं  होती.
कमाओ  हीरा  या  मोती
कफ़न  में  जेब  नहीं  होती.
श्रेणी
download bhajan lyrics (1033 downloads)