शेरोवाली मैया आ गई

आ गई आ गई शेरोवाली मैया आ गई,
शेर पे चढ़के आ गई,
आके दर्शन करलो भक्तों झोली भरने आ गई,
आ गई आ गई शेरोवाली मैया आ गई.....

लाल है चुनरी लाल है चोला,
नाचे दर भक्तों का टोला,
भरे ख़ज़ाने दाती माँ के खुशियां लुटाने आ गई,
आ गई आ गई शेरोवाली मैया आ गई……

हे माँ अंबे हे कल्याणी,
दूर करे सबकी परेशानी,
दर पे ज्योत है जगमग जगती,
सबके मन को भा गई,
आ गई आ गई शेरोवाली मैया आ गई…..

लड़ियों से तेरा मंदिर सजाया,
भजनो से माँ को है रिझाया,
नाम तेरे की मस्ती मैया,
मोना प्रिंस पे छ गई,
आ गई आ गई शेरोवाली मैया आ गई……
download bhajan lyrics (226 downloads)