बहना दिल ले गया मुरलिया वालो

बहना दिल ले गया मुरलिया वालो,
मुरलिया वालो बंसुरिया वालो,
जी जी दिल ले गया मुरलिया वालो....

पीतल के कलसा में पनिया भर आया,
पनिया भर आया जी जी पनिया भर आया,
मोतें पहले नहाए गया मुरलिया वालो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....

कोरी कोरी मटकी में माखन भर आयो,
माखन भर आयो जी जी माखन भर आयो,
मोते पहले खाए गया मुरलिया वालो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....

माटी की चपटिया में दहिया विलोई,
दहिया बिलओ ई जी जी दहिया विलोई,
मोतेें पहले पी गयो मुरलिया वालो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....

हरे हरे बांस की बांसुरी मंगाई,
बांसुरी मंगाई बीवी बांसुरी बजाई,
रास रचाए मुरलिया वालो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....

छोटे-छोटे पैरों में बजनी सी पायलिया,
बजनी पायलिया जी जी बजनी पायलिया,
मोतें पहले नाचे मुरलिया वालो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....

चंदन चौकी बिछोना मलमल का,
बिछौना मलमल का रजइया मलमल की,
मोते पहले सोवे मुरलिया वारो,
बहना दिल ले गया मुरलिया वालो....
श्रेणी
download bhajan lyrics (305 downloads)