तेरी बजती मुरलिया देखकर

तेरी बजती मुरलिया देखकर, दौड़ी चली आई ओ सांवरे.....

तेरी याद सतावे ओ सांवरे,
तेरी मोहनी सुरतिया देखकर, वृंदावन आई ओ सांवरे....

मुझे भूख सतावे ओ सांवरे,
माखन की मटकीया देखकर, खाने चली आई ओ सांवरे......

मुझे प्यास सतावे ओ सांवरे,
तेरा चरणामृत देखकर, पीने चली आई ओ श्याम रे.....

मुझे गर्मी सतावे ओ सांवरे,
जमुना की लहरें देखकर, नहाने चली आई ओ सांवरे....

तेरी भक्ति सतावे ओ श्याम रे,
तेरा भजन कीर्तन देखकर, गाने चली आई ओ सांवरे....

मुझे दुनिया सतावे ओ सांवरे,
सब रिश्ते नाते तोड़ के, चरणों में आई ओ सांवरे.....
श्रेणी
download bhajan lyrics (295 downloads)